मरना क्यों आवश्यक है? Why is death important in Hindi

 मेरे पास एक लैपटॉप है। यह लैपटॉप करीब १३-१४ साल पुराना है। अब इसमें बड़ी अजीब अजीब गतिविधियां होती हैं।

जैसे कि इसको बहुत देर तक चलाओ तो यह धीमा पड़ जाता है। इस वजह से कई बार कार्य में दखलअंदाजी भी आ जाती है।

पर बहुत देर चलाने के बाद यदि इसे शट डाउन कर दो, फिर रीस्टार्ट करो, तब अच्छे से काम देता है।

मेरी आदत है कि मैं लैपटॉप को शटडाउन नहीं करता हूं। मैं इसे हाइबरनेट या स्लीप पर छोड़ देता हूं। शट डाउन होने का अवसर तो, कभी लाइट जाने पर ही आता है।

ऐसी ही एक रोज, मेरे शहर में धमाकेदार बारिश हुई। बिजली कड़की। मेरे को लगा कि अब लाइट जाने वाली है।

कुछ देर पलंग पर पड़ा पड़ा कुछ सोचता रहा। फिर लगा कि लाइट जाएगी तो जाए। मैं लैपटॉप पर कुछ काम करता हूं।

लाइट जाएगी तो यह शट डाउन हो जाएगा। फिर यह अच्छे से काम देगा।

अनादि काल से जन्म मरण, मरने की उपयोगिता, Life and Death Cycle
 जैसे लैपटॉप का शटडाउन होना जरूरी है, फिर वापस से ठीक से काम करने के लिए। वैसे ही हमारे शरीर की मृत्यु भी जरूरी है, फिर से जन्म लेकर ठीक से काम करने के लिए।

याद रहे कि हमें चलते जाना है। रुकना नहीं है। मेरी तरह रुक कर सोच कर समय बर्बाद नहीं करना है। लैपटॉप लाइट जाने की वजह से अपने आप बंद हो जाएगा इस डर से लैपटॉप चालू ही नहीं करना या, हमारा आलस्य करना गलत है।

कई बार तेज बारिश में भी लाइट नहीं जाती है, और, हम बेकार ही आलस्य कर देते हैं। अपना समय बर्बाद कर देते हैं।

इसलिए काम करते जाओ। यदि लाइट चली भी गई तो अच्छा होता है।

अंत में यही कहूंगा कि मृत्यु जरूरी है। शरीर धीमा हो जाता है।

धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट